{"_id":"6449328a26b14f092900a643","slug":"former-haryana-cm-om-prakash-chautala-reached-chandigarh-to-pay-his-last-respects-to-prakash-singh-badal-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश सिंह बादल: अंतिम दर्शन करने पहुंचे OP चौटाला बाेले- आखिरी दम तक किसानों को संपन्न होते देखना चाहते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश सिंह बादल: अंतिम दर्शन करने पहुंचे OP चौटाला बाेले- आखिरी दम तक किसानों को संपन्न होते देखना चाहते थे
Wed, 26 Apr 2023 07:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:47 PM IST
सार
चंडीगढ़ में अंतिम दर्शन करने पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला बाेले कि 10 दिन पहले उनकी बादल से हुई मुलाकात थी, इस दौरान भी किसानों के मुद्दों पर मंथन हुआ था।
विज्ञापन
अंतिम दर्शन करने पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी किसानों को संपन्न होते देखना चाहते थे। उनकी यही इच्छा था कि किसान को किसी भी तरह मुश्किल न उठानी पड़े। यह बात बुधवार को प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे उनके करीबी मित्र और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने बताई।
विज्ञापन
चौटाला ने बताया कि 10 दिन पहले उनकी प्रकाश सिंह बादल मुलाकात हुई थी। उस समय भी उनकी एक ही सोच थी कि इस कृषि प्रधान देश का किसान संपन्न हो। बादल ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। उनके मुकाबले का किसान नेता पूरे विश्व में नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
जब मीडिया ने चौटाला को कहा कि आपकी प्रकाश सिंह बादल से गहरी यारी मानी जाती रही है तो चौटाला का जवाब था कि उनके बादल से पारिवारिक रिश्ते थे। बादल उनसे असीम स्नेह करते थे। हरेक मुद्दे पर दोनों में बातचीत होती थी। अगर देश में कोई उनके जैसा किसान नेता पैदा हो तो उन्हें काफी खुशी महसूस होगी।
विज्ञापन
बादल का जाना देश के लिए क्षति, उनकी राजनीति स्टडी का विषय ःबैंस
प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल केवल पंजाब नहीं बल्कि देश की बड़ी हस्तियों में से एक थे। उनका जाना पूरे देश के लिए बहुत बड़ा क्षति है। जब भी देश की राजनीति की बात होगी तो प्रकाश सिंह बादल एक बड़ा विषय होंगे। लोग उन पर पीएचडी करेंगे। जिस तरह से उन्होंने राजनीति की है उससे काफी कुछ लोगों को सीखने को मिलता है। मेरे जन्म से 20 साल पहले वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके थे।