{"_id":"6a8160fbce9e40621d042116","slug":"farmers-heading-to-khanauri-border-stopped-at-ratia-fatehabad-police-detain-several-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनौरी बॉर्डर जा रहे किसान रतिया में रोके: फतेहाबाद पुलिस ने कई हिरासत में लिए, प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनौरी बॉर्डर जा रहे किसान रतिया में रोके: फतेहाबाद पुलिस ने कई हिरासत में लिए, प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप
Sun, 16 Aug 2026 12:34 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:34 PM IST
सार
खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहाँ जिला प्रधान निर्भय रतिया ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
पुलिस ने किसानों को रोका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
16 अगस्त को खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रस्तावित पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए रतिया से भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के किसानों को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक लिया। अजीत सर गुरुद्वारे से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजविंद्र सिंह चहल की अगुवाई में रविवार को जैसे ही किसानों का जत्था फतेहाबाद रोड पर आगे बढ़ा, उन्हें डिटेन कर शहर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
किसान यूनियन के प्रवक्ता राम जाट ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के सदस्य आज दातासिंह वाला गांव पहुंचकर 51 पदयात्रियों के साथ शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल से मिट्टी लेकर पैदल यात्रा की शुरुआत करने वाले थे। यह यात्रा दिल्ली में उनकी मांगों को समर्थन देने के उद्देश्य से निकाली जा रही थी। किसानों की योजना खनौरी बॉर्डर तक पैदल यात्रा करने और वहां से दिल्ली रवाना होने की थी।
विज्ञापन
किसानों ने प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
किसानों का आरोप है कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे हर कीमत पर खनौरी बॉर्डर पहुंचकर किसानों को समर्थन देंगे और उनकी यूनियन के पांच सदस्य जत्थे के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने की निंदा, बातचीत की मांग
खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहाँ जिला प्रधान निर्भय रतिया ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसान संगठनों के शांतिपूर्ण कार्यक्रमों को बाधित करने के बजाय किसानों के प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी मांगों का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकालना चाहिए।