Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Women performed *kirtan* and enjoyed the swings during the Teej festival at the Shri Krishna Gaushala in Tohana, Fatehabad.
{"_id":"6a815e6f7de267c6bb085b91","slug":"video-women-performed-kirtan-and-enjoyed-the-swings-during-the-teej-festival-at-the-shri-krishna-gaushala-in-tohana-fatehabad-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में श्रीकृष्ण गौशाला में तीज महोत्सव पर महिलाओं ने किया कीर्तन और झूलो का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में श्रीकृष्ण गौशाला में तीज महोत्सव पर महिलाओं ने किया कीर्तन और झूलो का लिया आनंद
स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला में तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौशाला समिति और गणेश महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की करीब 700 से 800 महिलाएं शामिल हुईं।
गौशाला परिसर को गुलाबी-लाल चुनरियों से सजाया गया। भगवान कृष्ण और राधा की मूर्तियों के समक्ष महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक कीर्तन और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल भक्तिमय कर दिया।
गौशाला के प्रधान विनोद गर्ग ने कहा कि "इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारे संस्कारों और त्योहारों के महत्व से अवगत कराना है। उप प्रधान कपिल बंसल ने कहा कि गौशाला में पहली बार इतना भव्य आयोजन हुआ, जिससे दिल को खुशी मिली।
गणेश महिला मंडल की प्रधान ने बताया कि महिला मंडल किसी भी कार्यक्रम में कीर्तन के लिए उपलब्ध है। मंडल की सदस्याओं ने कहा कि तीज जैसे पर्वों से आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की भी सभी को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और महिला मंडल का सम्मान भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।