Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
70-year-old man found naked on the road in Tohana, Fatehabad; '112' and an ashram team rushed him to the hospital.
{"_id":"6a815e65e7c477456600a6fb","slug":"video-70-year-old-man-found-naked-on-the-road-in-tohana-fatehabad-112-and-an-ashram-team-rushed-him-to-the-hospital-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सड़क पर नग्न अवस्था में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग, 112 और आश्रम की टीम ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सड़क पर नग्न अवस्था में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग, 112 और आश्रम की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
रविवार सुबह शहर के रेलवे स्टेशन के पास एक लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नग्न अवस्था में सड़क के बीच पड़ा मिला। बुजुर्ग की हालत बेहद खराब थी।
रास्ते से गुजर रहे सरदार भोला सिंह ने बुजुर्ग को देखा तो तुरंत श्री श्याम वृद्ध आश्रम की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही आश्रम की टीम और 112 की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों की मदद से बुजुर्ग को एंबुलेंस में लिटाकर पहले टोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री श्याम वृद्ध आश्रम से आए सदस्य ने बताया, "हमें 112 से कॉल आई थी कि स्टेशन के सामने एक बुजुर्ग नग्न अवस्था में पड़ा है। जब हम पहुंचे तो उसकी हालत बहुत खराब थी। शरीर पर नाली भी लगी हुई थी। हमने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद उसे हम अपने राजनगर स्थित वृद्ध आश्रम में रखेंगे।"
पुलिस और आश्रम की टीम ने अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह का कोई असहाय बुजुर्ग मिले तो तुरंत आश्रम के नंबर 9896756573 पर सूचना दें।
मौके पर 112 की टीम, पुलिस और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।