सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gift for farmers and women: ₹858 crore deposited into their accounts; CM Saini transferred money

किसानों व महिलाओं को सौगात: खाते में डाले 858 करोड़, CM सैनी ने बटन दबाकर विभिन्न योजनाओं के जरिये डाले रुपये

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 18 Jan 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र लड़कियों व महिलाओं को तीन किस्तों में अब तक कुल 441 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। बीते साल 31 दिसंबर तक 9,98,650 महिलाओं ने एप के माध्यम से आवेदन किया, जिनमें से 8,63,918 को पात्र पाया गया।

gift for farmers and women: ₹858 crore deposited into their accounts; CM Saini transferred money
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों व महिलाओं को शनिवार को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के हजारों लाभार्थियों को कुल 858 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इनमें से किसानों के खाते में 659 करोड़ रुपये डाले गए। इस दौरान लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी की गई।

Trending Videos


इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। फरवरी 2026 से, 1100 रुपये सीधे लाभार्थी के बचत बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि शेष राशि 1,000 रुपये आरडी या एफडी में जमा किए जाएंगे। जमा की गई रकम ब्याज के साथ लाभार्थी को दी जाएगी। वहीं, इस योजना के तहत जिन तीन नई श्रेणियों को जोड़ा गया है, उन्हें भी फरवरी से लाभ मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र लड़कियों व महिलाओं को तीन किस्तों में अब तक कुल 441 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। बीते साल 31 दिसंबर तक 9,98,650 महिलाओं ने एप के माध्यम से आवेदन किया, जिनमें से 8,63,918 को पात्र पाया गया। वहीं, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की सब्सिडी वाली कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाता है। शनिवार को जारी की गई सब्सिडी पिछले साल अक्तूबर महीने की है। वहीं, नवंबर व दिसंबर की सब्सिडी जल्द ही जारी की जाएगी।

किस योजना में कितना पैसा जारी किया गया

  • पराली न जलाने वाले 554405 किसानों को 461.75 करोड़
  • 9,885 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 85.10 करोड़
  • धान की सीधी बुवाई करने वाले 31,605 किसानों को 75.54 करोड़
  • मेरी पानी- मेरी विरासत योजना के तहत 13,500 किसानों को 15.75 करोड़
  • आलू-फूलगोभी की खेती करने वाले 4,073 किसानों को भाव अंतर के रूप में 20 करोड़
  • दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 8,63,918 लाभार्थियों को 181 करोड़ रुपये
  • हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 6,08,842 लाभार्थियों को 18.56 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed