{"_id":"69f231d48d3c26f865067417","slug":"ambala-and-rewari-railway-junctions-received-bomb-threats-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: इन रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; ई-मेल से आई वार्निंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: इन रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; ई-मेल से आई वार्निंग
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच अभियान जारी रखा गया है।
Crime demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
बीते कुछ दिनों से मिल रही बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी मिलने के बाद अब अंबाला और रेवाड़ी रेलवे जंक्शन को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही धमकी की सूचना मिली प्रशासन और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। जीआरपी आरपीएफ और सिविल पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभालते हुए स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने एक-एक कोने की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म से लेकर रेलवे ट्रैक तक हर जगह कड़ी निगरानी रखी गई। सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्म्स और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों की बोगियों की भी गहन जांच की गई और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच अभियान जारी रखा गया है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को दें।
अंबाला रेलवे जंक्शन को मिले एक धमकी भरे ईमेल में रेवाड़ी जंक्शन का भी उल्लेख किया गया था। इसके बाद से ही रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।-विनोद कुमार जांगड़े, इंस्पेक्टर आरपीएफ रेवाड़ी।
Trending Videos