फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Attempt to capture Kari Dharini exam center, recommendation to cancel exam

Haryana : कारी धारिणी परीक्षा केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश, परीक्षा रद्द करने की सिफारिश

Sat, 04 Mar 2023 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी/बाढड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी/बाढड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana: Attempt to capture Kari Dharini exam center, recommendation to cancel exam
बाढड़ा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम विरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को दसवीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा, संस्कृत व ड्राइंग की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान गांव कारी धारिणी स्थित केंद्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बना रहा। शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने केंद्र का शुक्रवार को हुआ पेपर रद्द करने की सिफारिश बोर्ड प्रशासन से की है। इस केंद्र में बाहर व अंदर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बना रहा। इतना ही नहीं भीड़ की ओर से परीक्षा केंद्र को कैप्चर करने के प्रयास किए गए।

विज्ञापन


परीक्षा के मद्देनजर डीसी, एसडीएम, शिक्षा बोर्ड चेयरमैन व डीईओ की फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नकल पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। डीईओ फ्लाइंग में शामिल दिनेश श्योराण ने बताया कि गांव सांवड़, बौंदकलां स्थित महाराणा प्रताप स्कूल, आदर्श स्कूल बौंदकलां, रॉयल स्कूल बौंदकलां व रानीला परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि गांव कारी धारिणी में बने परीक्षा केंद्र का जब निरीक्षण किया गया तो केंद्र के बाहर लोगों का जमावड़ा देखा गया। केंद्र में अव्यवस्था देखने को मिली जिससे परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है। गेरा ने बताया कि कारी धारिणी परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को हुए पेपर को रद्द करने की सिफारिश बोर्ड प्रशासन से की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने चंदेनी व झोझूकलां परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि दादरी डीसी व एसडीएम की फ्लाइंग ने भी करीब 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान
दसवीं की परीक्षा के चलते केंद्रों पर पुलिस जवान तैनात रहे। हालांकि कुछ केंद्रों पर जवानों की संख्या कम रही और इसके चलते बाहरी तत्व अपने मंसूबों में कामयाब भी हुए। शुक्रवार की परीक्षा में करीब 150 पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा कमान संभाली।

बाढड़ा एसडीएम ने भी नकल करते पकड़ा विद्यार्थी
बाढड़ा एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने बाढड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक विद्यार्थी को नकल करते पकड़ा।

बैंयापुर-लहराड़ा से भी लीक हुआ था 10वीं हिंदी का पेपर, परीक्षा रद्द

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 28 फरवरी को हुए 10वीं कक्षा के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। हिंदी विषय का पेपर जागसी व ताजपुर के केंद्रों के अलावा बैयांपुर-लहराड़ा के केंद्र से भी लीक किया गया था। मामले में मिली शिकायत के आधार पर बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज दिखाने के लिए कहा तो परीक्षा समयावधि की फुटेज नहीं मिली।

प्रारंभिक जांच में खामियां मिलने पर बैयांपुर-लहराड़ा स्थित परीक्षा केंद्र की 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त करते हुए पर्यवेक्षक, परीक्षार्थी व प्रश्नपत्र की फोटो खींचने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। साथ ही परीक्षा केंद्र को सोनीपत शिफ्ट कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लिया है, ताकि विशेषज्ञों से जांच करवाई जा सके।

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा को नकल रहित संचालित करवाने के लिए इस बार नई तकनीक का प्रयोग किया है। जिसके तहत प्रत्येक प्रश्न पत्र पर क्यू आर कोड व यूनिक आइडी नंबर अंकित किया गया है। जिससे प्रश्न पत्र के लीक होते ही पता चल जाता है कि किस परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र लीक किया गया है। 28 फरवरी को जिले में गोहाना के जागसी व मुरथल के ताजपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का प्रश्न पत्र लीक होने की शिकायत पर पहुंची टीम ने दोनों परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द करते हुए परीक्षा केंद्र शिफ्ट कर दिए थे। 28 फरवरी को ही बैंयापुर लहराड़ा के परीक्षा केंद्र से भी प्रश्न पत्र लीक हुआ था। शुक्रवार को बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने इसकी जांच करने के लिए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और शिक्षकों से पूछताछ की। 

उन्होंने स्टाफ सदस्यों को केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज दिखाने को कहा, लेकिन परीक्षा की समयावधि में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली। हालांकि स्टाफ सदस्यों ने बिजली नहीं होने की बात कही है। जांच में मिली खामियों के आधार पर केंद्र अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राई से परविंद्र, पर्यवेक्षक स्वामी दयामुनी विद्यापीठ स्कूल सोनीपत की रानी को ड्यूटी में लापरवाही के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर तैनात संबंधित पर्यवेक्षक, परीक्षार्थी व प्रश्नपत्र का फोटो खिंचने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

खिड़की से लीक किया गया था पेपर
बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बैंयापुर लहराड़ा के परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी ने प्रश्न पत्र को खिड़की से बाहर कर फोटो खिंचवाया था। फोटो मोबाइल में खींचा गया था। फोटो लेकर पेपर लीक किया गया था। जिसकी जांच की गई है। जिसका मिलान बैयांपुर-लहराड़ा के परीक्षा केंद्र से हो रहा है। पेपर पर क्यू-आर कोड के माध्यम से यह मिलान हुआ है। जिसके आधार पर ही कार्रवाई की गई है।

चार नकलची पकड़े
बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को 10वीं कक्षा का शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत और 12वीं कक्षा का कृषि व दर्शन शास्त्र का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान बोर्ड फ्लाइंग ने बैंयापुर-लहराड़ा स्थित परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण किया। यहां तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा और यूएमसी बनाई। वहीं खरखौदा के गांव मंडोरा स्थित परीक्षा केंद्र पर भी एक नकलची को पकड़ा है।
वर्जन

सोनीपत के गांव बैंयापुर-लहराड़ स्थित स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 28 फरवरी को 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच करने के लिए शुक्रवार को केंद्र का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो परीक्षा समयावधि की फुटेज नहीं मिली। खामियां मिलने पर इस परीक्षा केंद्र का 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर रद्द कर दिया गया है। साथ ही इस केंद्र को सोनीपत में शिफ्ट कर दिया है। डीवीआर की जांच करवाने के लिए कब्जे में लिया गया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया है। साथ ही पर्यवेक्षक, परीक्षार्थी व प्रश्न पत्र का फोटो खिंचने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। - वीपी यादव, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed