सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   17.86 lakh rupees were duped by luring investment

Hisar News: निवेश का लालच देकर 17.86 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
17.86 lakh rupees were duped by luring investment
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठगों ने यूएस शेयर मार्केट में निवेश कर ज्यादा लाभ कमाने का लालच देकर 12 क्वार्टर निवासी व्यक्ति से 17.86 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद साइबर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर थाना से जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos


पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीडियो मिक्सिंग का काम करता है। एक माह पहले उसके फेसबुक अकाउंट पर प्रियंका सेठी नामक व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद प्रियंका से मैसेंजर पर बातचीत शुरू हो गई जिसमें उसने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और काफी समय से यूके में रह रही है। प्रियंका ने अपना व्हाट्सएप नंबर भी भेजा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। प्रियंका ने पीड़ित को यूएस शेयर मार्केट में निवेश करने का सुझाव दिया और कहा कि कम समय में अच्छा लाभ मिलेगा। यह भी बताया कि वह स्वयं भी लंबे समय से इसमें निवेश कर रही है और उसके अंकल एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करते थे जिन्हें इस क्षेत्र का अच्छा अनुभव था। उसे विश्वास दिलाया कि वे उसे अच्छा लाभ दिलवाएंगे और बदले में 30 प्रतिशत कमीशन लेंगे।

उसकी बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने निवेश करने का फैसला किया। प्रियंका ने उसकी एक वेबसाइट पर आईडी बनवा दी, जिसमें पैसे ट्रांसफर करने का विकल्प भी था। इसके बाद उसने यूएस ट्रेडिंग में निवेश किया, और उसकी आईडी में लाभ दिखाई देने लगा। उससे कमीशन देने के लिए कहा गया पीड़ित ने अंकल के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद प्रियंका ने उसे अंकल के साथ 5 दिन का कॉन्ट्रेक्ट करने को कहा। अंकल से बात करने पर उन्होंने कहा कि जितना लाभ होगा, उसका 30 प्रतिशत कमीशन प्रतिदिन उन्हें देना होगा। 5 दिन बाद पैसे निकल जाएंगे, लेकिन 5 दिन से पहले निकाले गए पैसे नहीं मिलेंगे। इसके बाद उसकी आईडी में लाभ दिखाई देने लगा और वह अंकल को उनका कमीशन देता रहा।

24 अप्रैल को उसने अपनी आईडी से 75,883 डॉलर निकालने की कोशिश की लेकिन यह राशि नहीं निकली। अंकल से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस पर 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा। इसके बाद अंकल ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया और प्रियंका ने फेसबुक आईडी भी बंद कर दी। इस प्रकार आरोपियों ने यूएस शेयर मार्केट में निवेश करवाकर लाभ दिखाया और कमीशन के रूप में बार-बार पैसे लेकर 17,86,136 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed