{"_id":"69f264f97824297f67094ca1","slug":"data-on-whatsapp-groups-of-fraudsters-will-be-collected-from-california-hisar-news-c-21-hsr1005-860229-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैलिफोर्निया से जुटाया जाएगा ठगों के व्हाट्सएप ग्रुपों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैलिफोर्निया से जुटाया जाएगा ठगों के व्हाट्सएप ग्रुपों का डाटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अंतरराज्यीय साइबर ठगी के गिरोह की तह तक जाने के लिए साइबर पुलिस इनके व्हाट्सएप ग्रुपों का डाटा कैलिफोर्निया से जुटाएगी। वहीं आरोपियों की तरफ से किए गए लेन-देन का पूरा ब्योरा लेने के लिए बैंकों को पत्र लिखा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान ठगों ने अपने और अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया है। साइबर थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
साइबर थाना पुलिस ने 24 अप्रैल को अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का नेटवर्क पंजाब, राजस्थान, हरियाणा से लेकर हैदराबाद तक फैला हुआ था। पूछताछ में सामने आया कि ठग गिरोह के सदस्य लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के बहाने अपने जाल में फंसा कर ठगी का खेल खेलते थे। साइबर क्राइम टीम ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल, 33 पासबुक, 22 एटीएम और एक लैपटॉप बरामद किया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गांव बच्छोवाला, जालंधर (पंजाब) निवासी राजीव, गली नंबर-14, ढांढरा रोड, सतजोग नगर, लुधियाना (पंजाब) निवासी इंद्रजीत, मकान नंबर-750, वार्ड-19, सरस्वती कॉलोनी, लेबर कोर्ट के पास, श्रीगंगानगर (राजस्थान) निवासी हरेन्द्र शर्मा उर्फ हन्नी, मनीष और फिह दरवाजा, बख्शीगंज, चारमीनार, हैदराबाद निवासी अदनान शामिल थे। सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से मुख्य आरोपी राजीव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य चार को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था।
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि व्हाट्सएप मेटा कंपनी द्वारा संचालित है, जिसका मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। ऐसे में इसका डाटा वहां से जुटाया जाएगा। साइबर सेल के माध्यम से यह डाटा मंगवाया जाएगा। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में यह डाटा अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही इन लोगों से बरामद किए गए मोबाइल में कई एप्स पाए गए हैं, जिनके जरिए ये लोग लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इन एप्स का डाटा भी एकत्रित किया जाएगा।
Trending Videos