{"_id":"69c16f459c391433f805e571","slug":"70-more-rainfall-than-normal-in-march-clouds-of-crisis-over-the-wheat-crop-hisar-news-c-21-hsr1020-834870-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मार्च में सामान्य से 70% ज्यादा बारिश, गेहूं की फसल पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मार्च में सामान्य से 70% ज्यादा बारिश, गेहूं की फसल पर संकट के बादल
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर बरसात के बाद भरा पानी।
विज्ञापन
हिसार। मार्च में हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसानों की गेहूं की अगेती फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मार्च में औसतन 13 मिमी बारिश के मुकाबले अब तक 18.5 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से लगभग 70 प्रतिशत अधिक है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हैं। 22 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में गिरावट और कोहरे की संभावना बनी रहेगी।
25-26 को भी बारिश की संभावना :
25 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25-26 मार्च के दौरान तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। 28 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28-30 मार्च के दौरान मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
सलाह : सिंचाई न करें किसान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल गिरने का खतरा है। कुछ क्षेत्रों से फसल गिरने की सूचना भी मिली है। गिरने से फसल उत्पादन में 5 से 7 प्रतिशत तक की हानि हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि इस समय सिंचाई न करें और फसल की समय पर कटाई करें।
सोमवार को कहां-कहां हुई बारिश (एमएम में)
जिला बारिश (एमएम में)
रोहतक -16.8
हिसार -12.5
सोनीपत- 10.5
भिवानी -06
नारनौल- 1.5
गुरुग्राम- 0.5
Trending Videos