सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Matlauda Team Wins Open Circle Kabaddi Tournament

Hisar News: ओपन सर्कल कबड्डी में मतलौडा की टीम विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Matlauda Team Wins Open Circle Kabaddi Tournament
अग्रोहा में आयोजित ओपन सर्कल कबड्डी में जीती मतलौडा की टीम। 
विज्ञापन
अग्रोहा। मैं नहीं हम खेल समिति की ओर से बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ओपन महिला सर्कल कबड्डी महाकुंभ में मतलौडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सौथा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में धौली मतलौडा को बेस्ट रेडर और पूनम मतलौडा को बेस्ट कैचर चुना गया।
Trending Videos

आयोजन के संयोजक धर्मवीर जाखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की कुल 28 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 41 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और सेवानिवृत्त जनरल डॉ. डीपी वत्स मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, मोदी रत्न अजीत सिवानी, पर्वतारोही अनीता कुंडू, अश्वनी जाखड़, बबलू गोदारा, नीरज तनेजा, प्रवीण उड़ान, आशीष सिंगला और डॉ. विकास जाणी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी सुभाष मुकलान, पूर्व सरपंच सविता जाखड़, अग्रोहा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद नैन कुलेरी, प्रकाशवीर जाखड़, रोहताश राठौड़, परमजीत जाखड़ और दीपक मित्तल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed