{"_id":"69c19719614c02b10e0e5bb0","slug":"education-is-the-powerful-medium-to-propel-the-nation-forward-on-the-path-of-development-minister-krishna-bedi-hisar-news-c-21-hsr1020-835108-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम : मंत्री कृष्ण बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ही राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम : मंत्री कृष्ण बेदी
विज्ञापन
अग्रोहा भगवान वाल्मीकि लाइब्रेरी का शिलान्यास करते उपस्थितजन को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री कृष
विज्ञापन
हिसार। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार को जिले के गांव कुलेरी में पहुंचकर सेठ जियालाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भगवान वाल्मीकि लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर करती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज के समय में केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि तकनीकी और डिजिटल शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक हो गई है। इसी दिशा में स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लर्निंग सुविधाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं और पुस्तकालयों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी ने शहीदी दिवस के अवसर पर देश के महान शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में गांव कुलेरी के सरपंच राजीव सहारण ने लाइब्रेरी निर्माण के लिए 25 लाख रुपये, जिला पार्षद अजय धंधुवाल ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं मंत्री कृष्ण बेदी ने भी अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, मेयर प्रवीण पोपली, सिरसा के पुलिस अधीक्षक जसवंत, संयुक्त निदेशक कृष्ण कुमार, कपूर सिंह बाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल और सिरसा नगर पालिका के चेयरमैन शांति स्वरूप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Trending Videos