सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   South Bypass Illuminated at a Cost of 4 Crore: Inauguration of Decorative Pole Lights

Hisar News: साउथ बाईपास चार करोड़ से रोशन डेकोरेटिव पोल-लाइट्स का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
South Bypass Illuminated at a Cost of 4 Crore: Inauguration of Decorative Pole Lights
4 करोड़ से लगाई गई साउथ बायपास पर डेकोरेटिव पोल और लाइट्स का उद्घाटन करती विधायक सावित्री जिंदल
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की ओर से शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए सोमवार को साउथ बाईपास रोड पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए डेकोरेटिव पोल और लाइट्स का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना से सड़क पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे रात के समय आवागमन सुरक्षित और सुगम बनेगा तथा शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
Trending Videos


नगर निगम आयुक्त नीरज ने बताया कि इस परियोजना पर करीब 407.62 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि लगाए गए डेकोरेटिव पोल और लाइट्स के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी को अगले पांच वर्षों के लिए सौंपी गई है, ताकि लाइटिंग व्यवस्था लंबे समय तक सुचारू रूप से चलती रहे और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि शहर का समग्र विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। साउथ बाईपास रोड पर डेकोरेटिव पोल और लाइट्स लगाने का यह कार्य शहर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी परियोजनाएं शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को भी मजबूत करती हैं।

विधायक रणधीर पनिहार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्य शहर के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं शहर को नई पहचान दिलाने में सहायक होंगी। मेयर प्रवीन पोपली ने कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास उनका प्रमुख लक्ष्य है। साउथ बाईपास पर लाइट्स लगाने का कार्य इसी दिशा में एक अहम प्रयास है। इससे सड़क पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित बनेगा।



इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीन पोपली, नगर निगम आयुक्त नीरज तथा एक्सईएन जयबीर डूडी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed