सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All illegal cuts on highways must be closed: Deputy Commissioner

राजमार्गों पर सभी अवैध कट बंद हों : उपायुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 17 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
All illegal cuts on highways must be closed: Deputy Commissioner
विज्ञापन
हिसार। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में शामिल एजेंडे और नए बिंदुओं पर अब तक की प्रगति और कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अवैध कट शीघ्र प्रभाव से बंद करवाए जाएं।

बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल ने अग्रोहा मोड़, स्याहड़वा, मिर्जापुर, ओडीएम कॉलेज और विक्की गारमेंट के पास चिन्हित ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंधी और बारिश के कारण सड़क किनारे झुकी हुई पेड़ों की टहनियों तथा झाड़ियों की तुरंत छंटाई करने के निर्देश भी दिए, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष फरवरी से मई तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 43,040 चालान किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed