{"_id":"6a32f813d2ef06c04b0c851f","slug":"paso-devi-murder-case-accused-taken-into-two-day-remand-hisar-news-c-21-hsr1005-892718-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पासो देवी हत्याकांड...हत्या का आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया, 14 जून को गांव खरड़ के खेतों में मिला था हांसी के प्रेम नगर निवासी महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पासो देवी हत्याकांड...हत्या का आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया, 14 जून को गांव खरड़ के खेतों में मिला था हांसी के प्रेम नगर निवासी महिला का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। गांव खरड़ में मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने आरोपी हरपाल को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के समय पहने हुए कपड़ों और महिला से लिए गए रुपये बरामद किए जाएंगे।
सदर थाना से जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार, हांसी के प्रेम नगर निवासी पासो देवी (42) का शव 14 जून को गांव खरड़ के खेतों में मिला था। महिला का मुंह चुन्नी से बंधा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि पासो देवी के पड़ोसी हरपाल के साथ संबंध थे। पासो देवी ने हरपाल को 4 लाख रुपये दिए थे और अब वह रुपये वापस मांग रही थी। उसे यह रुपये लौटाने न पड़े तो उसने पासो देवी की हत्या करने की योजना बनाई।
शनिवार रात को पड़ोस में एक शादी थी। रात करीब 12 बजे हरपाल पासो देवी को ई रिक्शा में बैठाकर ले गया। दोनों सीसीटीवी फुटेज में ई रिक्शा में जाते हुए नजर भी आए। यही नहीं दोनों ने कैंट एरिया के पास एक चाय की दुकान पर चाय भी दी। इसके बाद हरपाल उसे खरड़ के खेतों में ले गया जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ई रिक्शा लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार, आरोपी हरपाल का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। वह पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के खून से सने कपड़ों व महिला से लिए गए रुपये की बरामदगी का प्रयास करेगी। इसके अलावा सीन रीक्रिएट भी करवाया जाएगा।