सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neighbors assaulted a woman who had stepped out of her home to relieve herself.

Hisar News: घर से बाहर लघुशंका के लिए गई महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Neighbors assaulted a woman who had stepped out of her home to relieve herself.
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर-1/4 में मंगलवार रात घर से बाहर लघुशंका के लिए गई एक महिला के साथ कथित रूप से पड़ोसियों ने मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया तथा उसके और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। घायल महिला को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

एचटीएम थाना इंचार्ज विकास ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर लघुशंका के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला वहां पहुंची और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगी। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त महिला अपने बेटों और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंची। आरोपियों ने उसके घर के दरवाजे पर पथराव किया और जबरन घर में घुस गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके और उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए तथा उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed