{"_id":"6a338129f05372d4ca07442d","slug":"attempt-made-to-remove-villagers-of-chanaut-of-hansi-from-the-protest-site-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चानौत जल विवाद: अनशनकारियों को उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने लौटाया, ट्रैक्टर मार्च से जिला सचिवालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत जल विवाद: अनशनकारियों को उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने लौटाया, ट्रैक्टर मार्च से जिला सचिवालय का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत, पूर्व सरपंच सत्यवान और अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि शहर के लिए आने वाली पाइपलाइन में पर्याप्त प्रेशर रहेगा, बिजली की जरूरत नहीं होगी और जलघर भरने के बाद पानी शहर की ओर भेजा जा सकता है।
गांव चानौत में पानी के मसले पर ग्रामीणों का धरना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहने धरने के बीच बुधवार देर रात को अनशनकारियों को उठाने के प्रयास किया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ बैरंग लौट गई। कार्रवाई रात करीब ढाई बजे की गई। ग्रामीणों द्वारा आज ट्रैक्टर मार्च निकाल कर जिला सचिवालय का घेराव किया जाएगा। जिसके लिए गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
वहीं बुधवार शाम छह बजे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व धरना कमेटी के सदस्यों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में वार्ता हुई। जिसमें कोई सहमति नहीं बन सकी। पिछले 8 दिनों दे 5 बुजुर्ग पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिसमे से एक बुजुर्ग टेकराम दुहन की हालत नाजुक है, उनका शुगर स्तर 36 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ हुई बैठक में धरना कमेटी ने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए कहा कि गांव को शहर के लिए लाई जा रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से ही कनेक्शन दिया जाए। वहीं मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार की ओर से गांव के लिए अलग 8 इंच की पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा, जिसे ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया।
धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत, पूर्व सरपंच सत्यवान और अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि शहर के लिए आने वाली पाइपलाइन में पर्याप्त प्रेशर रहेगा, बिजली की जरूरत नहीं होगी और जलघर भरने के बाद पानी शहर की ओर भेजा जा सकता है। उनका कहना था कि गांव तक पहले से पाइपलाइन बिछी हुई है, केवल आगे पाइपलाइन का आकार बढ़ाकर समस्या का समाधान किया जा सकता है। मंत्री ने ग्रामीणों से दो महीने का समय मांगते हुए कहा कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। हालांकि ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने से साफ इनकार कर दिया और अपनी मांग पर अडिग रहे।
धरना कमेटी से बात हुई है। हमने उन्हें कहा है कि सरकार पानी देना चाहती है। गांव में 24 घंटे पानी का कनेक्शन देंगे, अलग से पाइपलाइन बिछा देंगे। कई जगहों पर चव्वा ऊपर आने से पानी नीचे का मिक्स होकर आता है। इसके लिए वहां नया टैंक बना कर देंगे। इसका टेंडर जल्दी खुल जाएगा। मेरी धरने पर बैठे लोगों व अनशनकारियों से अपील है कि धरने को समाप्त करें। गांव में पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में सारा मामला है। - रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।