{"_id":"6a5d2dcdd68f02314a0d6873","slug":"anger-erupted-over-problems-ultimatum-to-administration-till-26-hisar-news-c-21-hsr1020-913333-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: समस्याओं पर फूटा गुस्सा, 26 तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: समस्याओं पर फूटा गुस्सा, 26 तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर-33 निवासियों ने रविवार को सीवरेज, बरसाती पाइपलाइन के मैनहोल पर ढक्कन लगाने, बेसहारा पशुओं व आवारा कुत्तों की समस्या के निजात दिलाने, पानी के लो प्रेशर की समस्या सहित कई मांगों के लिए सांकेतिक धरना दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि जल्द समाधान न हुआ तो 26 जुलाई को प्रस्तावित बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
धरने की अध्यक्षता मास्टर बलदेव बगला ने की। संचालन बलवान शर्मा ने किया। सेक्टर-14 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने भी धरने को समर्थन देते हुए प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। संगठन के पूर्व प्रधान राजपाल नैन ने कहा कि 22 जून को सेक्टर की समस्याओं को लेकर एचएसवीपी प्रशासक को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था। करीब एक माह बीत जाने के बावजूद किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे सेक्टरवासियों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से सेक्टरवासी आरक्षित भूमि पर नए बिजलीघर, वॉटर वर्क्स के निर्माण, सीवरेज व बरसाती पाइपलाइन के मेनहोल पर ढक्कन लगाने, बेसहारा पशुओं और आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं। सेक्टर में पानी के लो प्रेशर की समस्या दूर करने, सड़कों व खाली प्लॉटों में उगी खरपतवार की सफाई हो।