सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Angered by his girlfriend's friendship, Sahil committed the murder.

Hisar News: प्रेमिका की दोस्ती से नाराज साहिल ने किया था कत्ल

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 03 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Angered by his girlfriend's friendship, Sahil committed the murder.
विज्ञापन
हांसी। हिसार रोड पर स्थित मॉल में जॉकी शोरूम के 24 वर्षीय मैनेजर सूरज जैन की प्रेम प्रसंग में चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी साहिल अपनी प्रेमिका की सूरज से दोस्ती पर नाराज था और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह साहिल से तंग आ चुकी थी। पुलिस इस मामले में अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Trending Videos

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती पिछले करीब एक वर्ष से सूरज के संपर्क में थी लेकिन साहिल को इसकी जानकारी कुछ समय पहले ही मिली। युवती ने बताया कि साहिल से तंग आने के कारण उसकी सूरज से नजदीकियां बढ़ी। साहिल को कुछ दिन पहले जब इसका पता चला तो उसने सूरज को मुझसे दूर रहने की धमकी भी दी। उसने मुझसे भी झगड़ा। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ मॉल में सूरज के पास गया और मारपीट के बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की स्कॉर्पियो मुंढाल के पास मिली है। संभावना है कि यहां से आरोपी अलग-अलग जगहों के लिए भाग निकले हैं। पुलिस की टीमें उनके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हिसार निवासी साहिल के अलावा चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

फुटेज में साफ दिख रहा है कि साहिल व अन्य सूरज के साथ कुछ देर तक बात करते हैं। इसके बाद उससे मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed