सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance becomes active, orange alert for thunderstorms with strong winds today and tomorrow

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज व कल तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 03 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance becomes active, orange alert for thunderstorms with strong winds today and tomorrow
विज्ञापन
हिसार। मंगलवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से मौसम में परिवर्तन आएगा। यही नहीं लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने से लोगों को 7 जून तक गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने 3 व 4 जून को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस माह में मौसम लगातार बदलता रहेगा। 2 जून की रात और फिर 4 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 3 से 7 जून तक लगातार तेज गति की हवाओं, आंधी या अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 10 और 13 जून को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव आएगा। ऐसे में जून के पहले पखवाड़े में लोगों को लू के थपेड़ों से काफी राहत मिलेगी। वहीं दूसरे पखवाड़े के पहले सप्ताह में लगातार दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दूसरे पखवाड़े में 19 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान प्री मानसून गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

------------------
सिरसा रहा सबसे गर्म
मंगलवार को मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। नारनौल में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed