सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The dispute over fish farming in the pond escalated, with the Panchayat demanding the withdrawal of the complaint.

Hisar News: तालाब में मछली पालन को लेकर बढ़ा विवाद, पंचायत ने शिकायत वापस लेने की मांग उठाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 03 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The dispute over fish farming in the pond escalated, with the Panchayat demanding the withdrawal of the complaint.
विज्ञापन
घिराय। गांव भगाना के तालाब में मछली पालन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पंचायत तक पहुंच गया है। तीन युवकों के खिलाफ सदर थाना में दर्ज शिकायत के विरोध में मंगलवार को रामकिशन की अध्यक्षता में पंचायत बुलाई गई। ग्रामीणों ने शिकायत को झूठा बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर इसे रद्द करने की मांग की। पंचायत में सरपंच को भी बुलाया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से तालाब का कोई ठेका नहीं दिया गया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने स्तर पर तालाब में मछली पालन के लिए बीज डलवा दिया। दो दिन पहले कुछ लोग तालाब से मछली निकालने पहुंचे जिन्हें ग्रामीणों ने रोक दिया। इसके बाद गढ़ी गांव के एक व्यक्ति ने तीन युवकों के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पशुओं के लिए उपयोग होता है तालाब का पानी
ग्रामीणों ने कहा कि तालाब का पानी गांव के पशुओं के पीने के काम आता है। ऐसे में वे तालाब में मछली पालन का बीज डालने या किसी प्रकार का ठेका देने के पक्ष में नहीं हैं। पंचायत ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा कोई प्रयास हुआ तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

-----------
सरपंच पर माहौल खराब करने का आरोप
पंचायत में ग्रामीणों ने सरपंच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके कारण गांव में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दर्ज शिकायत पर उचित कार्रवाई की मांग की।
-----------
पंचायत द्वारा तालाबों की बोली नियमानुसार करवाई गई है। सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की गई हैं। कुछ शरारती तत्व जानबूझकर गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायत के सभी निर्णय पारदर्शी तरीके से लिए गए हैं।
- सोनू, सरपंच, भगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed