{"_id":"6a4ff9b88c92d5e4950b9f63","slug":"attempted-robbery-at-customer-service-centre-people-chased-and-caught-the-accused-hisar-news-c-21-hsr1020-907103-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ग्राहक सेवा केंद्र में लूट का प्रयास लोगों ने पीछा कर आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ग्राहक सेवा केंद्र में लूट का प्रयास लोगों ने पीछा कर आरोपी पकड़ा
Fri, 10 Jul 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। शहर के मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में वीरवार दोपहर एक युवक ने लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदारों और स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आरोपी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। लोगों ने पीछा कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह के अनुसार, गांव बाड़ो पट्टी निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रश्मि के नाम से बरवाला एसबीआई के पास ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। वीरवार दोपहर करीब एक बजे उनकी कर्मचारी सुनीता केंद्र पर कैश का काम संभाल रही थीं।
इसी दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर केंद्र में घुस आया। उसके हाथ में पत्थर था। आरोप है कि युवक ने अंदर आते ही महिला कर्मचारी पर हमला कर उसे डराया-धमकाया और गल्ले में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। अचानक हुई घटना से घबराई सुनीता ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नकदी लेकर भाग रहे आरोपी का लोगों ने पीछा किया और भगत सिंह चौक के पास उसे घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।