{"_id":"6a4ffada7a73e5fd6c0a14fc","slug":"prove-with-documents-that-it-is-not-possible-to-provide-water-through-t-we-will-end-the-protest-at-that-very-moment-hisar-news-c-21-hsr1020-907075-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दस्तावेज से साबित करो टी से पानी देना संभव नहीं, उसी पल खत्म कर देंगे धरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दस्तावेज से साबित करो टी से पानी देना संभव नहीं, उसी पल खत्म कर देंगे धरना...
Fri, 10 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
गांव चानौत में पानी की मांग के लिए धरने पर बैठ ग्रामीण। स्रोत : धरना कमेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। पानी की मांग के लिए संघर्षशील चानौत गांव की धरना कमेटी ने कहा कि यदि विधायक, मंत्री या सरकार का कोई भी प्रतिनिधि यह दस्तावेजों के आधार पर साबित कर दे कि अमृत-2 योजना के तहत टी कनेक्शन से गांव को पानी नहीं दिया जा सकता तो गांव के लोग उसी पल धरना समाप्त कर देंगे।
वीरवार को पूर्व सरपंच सत्यवान दूहन और अनूप चानौत सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने धरना स्थल से सवाल उठाया कि अमृत-2 योजना सरकार ने स्वयं बनाई है और योजना के दस्तावेजों में जो प्रावधान लिखे गए हैं उसी के आधार पर गांव अपनी मांग रख रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि जिद कौन कर रहा है, चानौत गांव या सरकार? उनका आंदोलन केवल पेयजल की मांग के लिए है और सरकार को लिखित नियमों व योजना के प्रावधानों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
आज जुटेंगी उत्तर भारत की खापें और किसान संगठन :
वहीं जल आंदोलन को समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। धरना कमेटी के अनुसार शुक्रवार को उत्तर भारत की विभिन्न खापें और किसान संगठन चानौत पहुंचेंगे। बैठक में 12 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हिसार दौरे तथा 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे के दौरान अपनी मांग उठाने और मुलाकात की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कमेटी ने खाप नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने टी लगाने की मांग और सीएम, पीएम तक उनकी मांग पहुंचाने के लिए वीरवार को एसपी विनोद कुमार से भी मुलाकात की।