सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Baba Shyam's grand devotional court will be organized tomorrow in the grain market.

Hisar News: अनाज मंडी में कल सजेगा बाबा श्याम का भव्य भक्ति दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam's grand devotional court will be organized tomorrow in the grain market.
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्याम सेवा परिवार की ओर से बुधवार शाम 7:15 बजे से वार्ड नंबर-2 स्थित अनाज मंडी में प्रथम श्याम अरदास का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से आमंत्रित भजन गायक बाबा श्याम के भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देंगे।
Trending Videos

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुभाष गावड़िया (मदुरई) करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हिसार की विधायक एवं जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री उपस्थित रहेंगी। समाजसेवी इंद्रसेन मित्तल (नालोई) और सुभाष जिंदल (भेरा) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक संस्था के प्रधान विपिन ईशरवालिया और सदस्य बजरंग बंसल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मुख्य बाजारों में फुटपाथ पर लगी ग्रिलों पर श्री श्याम बाबा के निशान वाले ध्वज लगाए गए हैं और कई स्थानों पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की जा रही है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए आकर्षक तोरण द्वार भी लगाए जा रहे हैं तथा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सूरजगढ़ धाम के महाराज हजारीलाल श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। कोलकाता से भजन गायक सौरभ शर्मा, दिल्ली से शीतल पांडे और बंटू भैया बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन राजेश गोयल रिंकू (सिरसा) करेंगे, जबकि नरेश म्यूजिकल ग्रुप, दिल्ली संगीत की मधुर धुनें प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed