सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chances of pre-monsoon rain for three days, clouds will pour on the 22nd-23rd too, night temperature drops

Hisar News: तीन दिन प्री मानसून बारिश के आसार, 22-23 को भी बरसेंगे बादल, रात का तापमान लुढ़का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chances of pre-monsoon rain for three days, clouds will pour on the 22nd-23rd too, night temperature drops
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील और गतिशील बना हुआ है। प्री मानसून में आंधी और बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ वीरवार को सक्रिय होगा जिससे 18 से 20 जून तक आंधी- बारिश के आसार बन रहे हैं। 21 को मौसम साफ रहने के बाद 22-23 को दोबारा से प्री मानसून की बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मई महीने की तरह जून महीने में लगातार मौसम में उलटफेर देखने को मिल रहा है। हरियाणा में पहले नौतपा के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला। शुरुआत में तापमान में बढ़ोतरी और उसके बाद तापमान सामान्य से नीचे बने रहे। जून महीने में एक के बाद एक 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और टर्फ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जून महीने में लगातार मौसम परिवर्तन शील रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। अगले एक सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला 18 जून को और दूसरा 22 जून को सक्रिय होगा जिससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान के आसपास के हिस्सों में एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने और टर्फ सक्रिय होने से 18-20 तथा 22-23 को आंधी अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। प्रदेश में भिवानी में सबसे अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अंबाला में 39.3, मेवात में 38.2 , पलवल में 38.2, गुरुग्राम में 38.1, हिसार में 36.9, करनाल में 37.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed