{"_id":"6a8211b9086ae2983a01cead","slug":"cm-flying-exposed-the-making-of-a-driving-license-using-a-fake-medical-certificate-hisar-news-c-21-hsr1020-931940-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीएम फ्लाइंग ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीएम फ्लाइंग ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का किया पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। फर्जी मेडिकल और प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्रों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और पुराने लाइसेंसों का नवीनीकरण कराने का मामला सामने आया है। सीएम फ्लाइंग हिसार की जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि कुछ निजी टाइपिस्ट कथित तौर पर एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर लाइसेंस बनवा रहे हैं। शिकायत के बाद उनके नेतृत्व में जांच शुरू की गई।
टीम ने एसडीएम कार्यालय से जारी नए और नवीनीकृत ड्राइविंग लाइसेंसों का रिकॉर्ड खंगाला। आवेदनों के साथ लगाए गए मेडिकल और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों में मिली विसंगति
जांच के दौरान एक नए लाइसेंस के आवेदन में लगाए गए प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र की रसीद और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र में अंतर मिला। संबंधित संस्थान से सत्यापन कराने पर दस्तावेज की प्रमाणिकता पर सवाल उठे। इसके अलावा तीन नवीनीकृत लाइसेंसों के लिए लगाए गए मेडिकल प्रमाण पत्रों की नागरिक अस्पताल हिसार से पुष्टि कराई गई। अस्पताल के रिकॉर्ड में इन प्रमाण पत्रों का कोई विवरण नहीं मिला।
इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उनका इस्तेमाल करने और इनके आधार पर लाइसेंस बनवाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेज कहां तैयार हुए और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं