सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chanaut Water Dispute: Standoff between administration and protest committee over ending the hunger strike

चानौत जल विवाद: अनशन समाप्त करने के मसले पर प्रशासन-धरना कमेटी के बीच ठनी, DC ने धरना समाप्त करने की अपील की

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 20 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

चानौत में धरना आज 35वें दिन और आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया। स्वास्थ्य जांच में 81 वर्षीय टेकराम दूहन और बलवान दूहन का रक्तचाप काफी कम पाया गया। वहीं, राजकुमार धानक की हृदयगति बढ़ने और दिलबाग दूहन को उल्टी की शिकायत बताई गई।

Chanaut Water Dispute: Standoff between administration and protest committee over ending the hunger strike
हांसी गांव चानौत में धरने को संबोधित करते हुए वक्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर प्रशासन और धरना कमेटी के बीच ठन गई है। उपायुक्त ने अनशनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की। वहीं, अनशनकारियों ने प्रशासन पर समस्या का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।



उपायुक्त राहुल नरवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनशन पर बैठे बुजुर्ग की बिगड़ते स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। अब समय है कि धरना समाप्त कर बातचीत के जरिये आगे बढ़ा जाए। उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि वे गांव स्तर पर एक वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी का गठन करें, जिसमें पांच सदस्य शामिल हों। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव को एक विकसित मॉडल गांव के रूप में स्थापित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशनकारी बोले, यह लड़ाई गांव के भविष्य की है
वहीं, गांव चानौत में पत्रकारों से बातचीत में अनशनकारियों ने अपना पक्ष रखा। अनशनकारियों ने शपथपत्र जारी करते हुए कहा कि वे किसी दबाव, प्रलोभन या बहकावे में नहीं हैं। अपनी इच्छा से गांव के पीने के पानी के अधिकार के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गांव के वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए लड़ी जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन समस्या का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। अनशनकारियों की तरफ से जारी शपथपत्र में कहा गया है कि यदि उनके स्वास्थ्य या जीवन को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इसके लिए विधायक विनोद भयाना और प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे। धरना कमेटी ने कहा कि उन्हें राजली हेड से पानी की आपूर्ति स्वीकार नहीं है।
अनशनकारियों की बिगड़ रही सेहत

चानौत में धरना आज 35वें दिन और आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया। स्वास्थ्य जांच में 81 वर्षीय टेकराम दूहन और बलवान दूहन का रक्तचाप काफी कम पाया गया। वहीं, राजकुमार धानक की हृदयगति बढ़ने और दिलबाग दूहन को उल्टी की शिकायत बताई गई।

दिग्विजय चौटाला ने आंदोलन का किया समर्थन
जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने चानौत के आंदोलन का समर्थन किया। चौटाला ने कहा की मुख्यमंत्री का एक भी बयान चानौत की जनता के लिए नहीं आया है। युवा प्रदेशाध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा की भाखड़ा से ही चानौत को पानी मिलना चाहिए अन्य कोई रास्ता मंजूर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed