सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sumit chose high profile targets to spread terror.

Rohtak News: सुमित ने दहशत फैलाने के लिए चुना हाई प्रोफाइल टारगेट

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sumit chose high profile targets to spread terror.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। विदेश से गैंग चला रहे पुलिस के मोस्ट वांटेड सुमित उर्फ छोटा सामणिया ने रंगदारी का नेटवर्क मजबूत करने के लिए हाई-प्रोफाइल टारगेट चुना है। उसने महम चौबीसी में दहशत फैलाने के लिए विधायक के कार्यालय में फायरिंग करवाई थी। इसके अलावा अक्तूबर 2025 में फरमाणा में बंद शराब ठेके पर भी छह-सात राउंड फायरिंग कराई थी।
करीब डेढ़ साल पहले जमानत पर हिसार जेल से बाहर आए सामणिया को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब रूस में दो माह पहले हिरासत में लिए गए गैंगस्टर के जल्द प्रत्यर्पण की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुमित उर्फ छोटा सामणिया के खिलाफ लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश जींद और गुरुग्राम पुलिस को भी है। जनवरी 2025 में वह हिसार जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन

29 वर्षीय सुमित उर्फ छोटा सामण गांव निवासी गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है। मटरी को पुलिस ने वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया था। पिछले वर्ष 20 मई को महम–गोहाना रोड पर बस स्टैंड के पास तथा अक्तूबर माह में फरमाणा गांव के शराब ठेके पर हुई फायरिंग मामलों में भी छोटा सामणिया का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed