सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three handheld X-ray machines will make TB screening easier

Rohtak News: तीन हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों से टीबी स्क्रीनिंग होगी आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Jun 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Three handheld X-ray machines will make TB screening easier
24 डॉ. विकास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले में जल्द ही स्क्रीनिंग प्रक्रिया और अधिक आसान व तेज होने वाली है। इसके लिए तीन नई हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें लाई जा रही हैं।
जिला टीबी अस्पताल में कार्यरत डॉ. विकास ने बताया कि फिलहाल दो हैंडहेल्ड मशीनें जिले में पहुंच चुकी हैं जबकि एक और मशीन जल्द आएगी। इन मशीनों पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आई है। अस्पताल में हर माह लगभग 1700 नए और पुराने मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मशीनों के आने से टीबी स्क्रीनिंग प्रक्रिया अधिक प्रभावी और तेज हो जाएगी। इनके माध्यम से बड़े पैमाने पर जांच कर मरीजों की पहचान की जा सकेगी। साथ ही पीड़ितों की लाइव स्क्रीनिंग भी संभव होगी।
विज्ञापन

इस मशीन की सहायता से मरीज को खड़ा करके एक्स-रे किया जाता है। यह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित तकनीक पर कार्य करती है। मशीन को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। यह एक बॉक्स में समा जाती है, जो इसकी विशेषता है। इसके अलावा यह चार्जिंग पर संचालित होती है।
टीबी जांच शिविरों में होगा उपयोग
टीबी अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विकास ने बताया कि हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों का उपयोग टीबी मरीजों की पहचान के लिए किया जाएगा। शहर से दूर गांवों और अन्य क्षेत्रों में लगाए जाने वाले जांच शिविरों में इन मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर मरीजों की समय पर पहचान की जा सके।
पीजीआई में लगेगी पैथोडिटेक्ट, जिले में स्थापित हैं आठ ट्रूनेट मशीनें
डॉ. विकास ने बताया कि जिले की विभिन्न सीएचसी और एसडीएच में फिलहाल आठ ट्रूनेट मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। इनके माध्यम से टीबी मरीजों की पहचान और उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा पीजीआई में करीब 35 लाख रुपये की लागत से पैथोडिटेक्ट मशीन स्थापित की जाएगी। इससे एक साथ 30 से अधिक मरीजों की जांच और उपचार प्रक्रिया को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed