{"_id":"6a3841de41458291b60f663f","slug":"sumit-chose-high-profile-targets-to-spread-terror-rohtak-news-c-17-roh1019-876458-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुमित ने दहशत फैलाने के लिए चुना हाई प्रोफाइल टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुमित ने दहशत फैलाने के लिए चुना हाई प्रोफाइल टारगेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। विदेश से गैंग चला रहे पुलिस के मोस्ट वांटेड सुमित उर्फ छोटा सामणिया ने रंगदारी का नेटवर्क मजबूत करने के लिए हाई-प्रोफाइल टारगेट चुना है। उसने महम चौबीसी में दहशत फैलाने के लिए विधायक के कार्यालय में फायरिंग करवाई थी। इसके अलावा अक्तूबर 2025 में फरमाणा में बंद शराब ठेके पर भी छह-सात राउंड फायरिंग कराई थी।
करीब डेढ़ साल पहले जमानत पर हिसार जेल से बाहर आए सामणिया को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अब रूस में दो माह पहले हिरासत में लिए गए गैंगस्टर के जल्द प्रत्यर्पण की उम्मीद है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुमित उर्फ छोटा सामणिया के खिलाफ लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश जींद और गुरुग्राम पुलिस को भी है। जनवरी 2025 में वह हिसार जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
29 वर्षीय सुमित उर्फ छोटा सामण गांव निवासी गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है। मटरी को पुलिस ने वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया था। पिछले वर्ष 20 मई को महम–गोहाना रोड पर बस स्टैंड के पास तथा अक्तूबर माह में फरमाणा गांव के शराब ठेके पर हुई फायरिंग मामलों में भी छोटा सामणिया का नाम सामने आया था।