सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amid tight security, 4793 students appeared for NEET, 532 skipped the exam.

Rohtak News: चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच 4793 ने दी नीट, 532 ने छोड़ी परीक्षा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Amid tight security, 4793 students appeared for NEET, 532 skipped the exam.
47 रोहतक के गांधी नगर स्थति पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नीट परीक्षा केंद्र मे
विज्ञापन
रोहतक। नीट परीक्षा के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों पर रविवार को चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए। जिले में कुल पंजीकृत 5325 में से उपस्थित 4793 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 532 अनुपस्थित रहे।

जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे तक विद्यार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया जबकि विद्यार्थी शाम 5:20 बजे परीक्षा देकर बाहर लौटे। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने हर स्तर पर निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी सिमरदीप सिंह, डीसी सचिन गुप्ता और एसपी गौरव राजपुरोहित ने शहर के कई केंद्रों का दौरा किया। डीएसपी स्तर के अधिकारी भी केंद्रों पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे, फ्रिस्किंग और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की व्यवस्था को परखा। केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने हर परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच की। परीक्षा में धातु की किसी भी वस्तु पर पूरी पाबंदी रही। कई छात्र-छात्राओं को कड़े, नाक की बाली, अंगूठी व अन्य आभूषण उतारने पड़े। छात्रों नाला भी खुलवाया गया। जूते-चप्पल और घड़ी भी जमा कराए गए।
विज्ञापन

डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना प्राथमिकता है। आईजी सिमरदीप सिंह ने केंद्रों के बाहर धारा 163 के तहत भीड़ न लगाने की हिदायत दी। सख्त जांच से परीक्षार्थी परेशान दिखे लेकिन अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
शहर में परीक्षार्थियों के लिए सिटी बसों का भी संचालन हुआ
रोहतक। नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस सुविधा दी गई। सभी बस स्टॉपेज पर हेल्प डेस्क व सूचना केंद्र परीक्षार्थियों को सुविधा प्रदान की। संस्थान प्रबंधन ने हंसराज बताया कि परीक्षार्थियों के लिए 6 स्टॉपेज से 25 बसों का संचालन किया। परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को लाने और ले जाने के लिए रोडवेज ने 25 बसें का लगाई गईं है जबकि 8 बसों को चालक-परिचालक को रिजर्व रखा गया था। वहीं, सिटी बसें भी शहर के आंबेडकर चौक तक संचालित की गई।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों की एक टीम सहायक कमांडेंट राजू सिंह एवं दिनेश के नेतृत्व में तैनात की गई।
सचिन गुप्ता, जिला उपायुक्त
गलत केंद्र पर पहुंची छात्रा को समय रहते सही केंद्र पर पहुंचाया
रोहतक। थाना शिवाजी कॉलोनी एरिया में स्थित परीक्षा केंद्र एक छात्रा गलती से गलत सेंटर पर पहुंच गई। छात्रा को गांव सांघी में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे परीक्षा देने के लिए जाना था लेकिन वह भिवानी चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंच गई। सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात पीएसआई दिनेश ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस वाहन से छात्रा को भिवानी चुंगी से गांव सांघी में स्थित परीक्षा सेंटर पर समय रहते हुए पहुंचाया गया। साथ ही, परीक्षा देने आई एक छात्रा का परीक्षा केंद्र के बाहर एडमिट कार्ड गुम हो गया। छात्रा ने इस बारे परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस टीम को बताया। पुलिस ने तुरंत ही छात्रा का प्रवेशपत्र निकलवाकर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed