सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dispute between husband and wife turns violent in Moga; four injured in firing by the wife's family.

मोगा में पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मायके पक्ष की गोलीबारी में चार घायल

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:45 AM IST
Dispute between husband and wife turns violent in Moga; four injured in firing by the wife's family.
मोगा के कस्बा धर्मकोट के अंतर्गत गांव कमालके मंड में रविवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मामला हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार, पत्नी ने झगड़े के बाद अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर करीब 20/25 लोग ससुराल पहुंचे और वहां आते ही ससुराल परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में शामिल कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों में महिला का पति, ससुर, जेठानी और ननद शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। महिला का पति की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जख्मी पति सोना सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रानी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया। कुछ ही देर में पत्नी के भाई समेत करीब 20-25 लोग वहां पहुंच गए और आते ही उनके परिवार पर हमला कर दिया। सोना ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले मारपीट शुरू कर दी और फिर 5-6 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली हमे लगी, जबकि उसकी भाभी, बहन और पिता भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। शोर मचाने और लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोना सिंह के बहन निर्मल कौर ने बताया कि वह अपने मायके आई हुई थी और वह चार महीने की गर्भवती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने आते ही किसी की भी परवाह नहीं की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उसके पेट पर लातें मारीं,गोली भी मारने लगी थी इसके अलावा, हमलावरों द्वारा गोलीबारी भी की गई। उन्होंने ने बताया कि उसके भाई और भाभी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद भाभी ने अपने मायके फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और आते ही परिवार पर हमला कर दिया, जिससे 4 लोग घायल हो गए। इस मामले में थाना धर्मकोट के एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बठिंडा में नहरी विभाग की बड़ी लापरवाही, रजवाहा टूटने से खेतों में भरा पानी

पठानकोट कोर्ट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

जीटी रोड पर चलती बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित; बड़ा हादसा टला

योग से निरोग जीवन की ओर: बीबीएमबी में आयोजित हुआ विशेष योग सत्र

तिरंगा पार्क में योग दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन

80 करोड़ गबन मामला: IAS राम कुमार सिंह तीन दिन की CBI रिमांड पर

मोगा में नीट एग्जाम को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, एग्जाम देने पहुंचे 960 परीक्षार्थी

विज्ञापन

तरनतारन में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day: योग दिवस पर राज्यपाल कटारिया बोले, भारत विश्व का योग गुरु

फिरोजपुर के जीरा में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिअद व कांग्रेस के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

फिरोजपुर छावनी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

फिरोजपुर जेल में आठ हवालातियों से पकड़े आठ मोबाइल, मामला दर्ज

मोगा में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नीट परीक्षा को लेकर चंडीगड़ प्रशासन की पूरी तैयारियां, सात परीक्षा केंद्रों पर होगा एग्जाम

मोगा में नीट एग्जाम के लिए दो परीक्षा केंद्र, 960 छात्र होंगे शामिल

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बरकरार, हाईकमान की बैठकों में उभरे मतभेद

दो सगे नशा तस्कर भाइयों की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का पीला पंजा, दोनों पर 30 के करीब आपराधिक मामले दर्ज

मजीठा थाने में बिक्रम मजीठिया की पेशी के दौरान हंगामा, वकीलों को रोकने पर पुलिस से बहस

पंचकूला नगर निगम घोटाला: IAS आरके सिंह CBI रिमांड पर, 79.46 करोड़ की हेराफेरी की जांच तेज

मोगा में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

पठानकोट में आप पार्टी नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ की नारेबाजी

फ़िरोज़पुर प्रेस क्लब ने बैंक फ़ाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का किया आयोजन

वित्त मंत्री के खिलाफ अध्यापक यूनियन ने निकाली रोष रैली

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पठानकोट इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

फिरोजपुर में मावां धीयां सत्कार योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, विधायक दहिया ने दी जानकारी

जगराओं में तीन वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति घायल

पठानकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

फिरोजपुर में महिला के चेहरे पर रंग फेंक कर कानों से सोने की बालियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमरनाथ यात्रा 2026: बालटाल में 59 दिन चलेगा गौरीशंकर सेवा दल का भंडारा

चंडीगढ़ मेडिकल हॉल हत्याकांड: जिगाना पिस्टल से हुई थी जानकी दास की हत्या

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed