{"_id":"6a3668624fc33ee66a095e18","slug":"factionalism-continues-in-punjab-congress-differences-emerge-in-high-command-meetings-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बरकरार, हाईकमान की बैठकों में उभरे मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बरकरार, हाईकमान की बैठकों में उभरे मतभेद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 20 Jun 2026 03:46 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति को जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन दिल्ली में चल रही बैठकों से मतभेद और खुलकर सामने आ गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की नब्ज टटोलने और नेताओं के बीच तालमेल बढ़ाने की कवायद फिलहाल सफल होती नहीं दिख रही। हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के 66 नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनसे वन-टू-वन बातचीत की है। बैठकों का उद्देश्य संगठन की स्थिति का आकलन करना और चुनावी रणनीति तैयार करना है। हालांकि नेताओं ने पर्यवेक्षकों के सामने अलग-अलग राय रखकर गुटबाजी की तस्वीर और स्पष्ट कर दी है।सूत्रों के अनुसार कई नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व का समर्थन किया, जबकि कुछ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव के लिए बेहतर चेहरा बताया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के पक्ष में भी कई नेताओं ने राय रखी। इससे किसी एक नाम पर सहमति बनने के बजाय मतभेद और उभरकर सामने आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।