{"_id":"6a3785751ed9636b0c070029","slug":"video-12th-international-yoga-day-celebrated-in-tarn-taran-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जिला तरनतारन में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुलिस लाइन खेल स्टेडियम में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में 400 से अधिक योग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क योग कक्षाओं में लगभग 10 हजार लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष योग सत्र में प्रतिभागियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी मुख्यालय जसपाल सिंह, डीएसपी (डी) शिवदर्शन सिंह, डीएसपी भिखीविंड अतुल सोनी तथा थाना सिटी तरनतारन के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला ग्रामीण विकास एवं पंचायत अधिकारी प्यारा सिंह, दविंदर सिंह और डॉ. संदीप श्रीधर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा तनावमुक्त रहता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।