{"_id":"6a37ac0072b7a9db4d0ff7ed","slug":"video-towards-a-disease-free-life-through-yoga-special-yoga-session-held-at-bbmb-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"योग से निरोग जीवन की ओर: बीबीएमबी में आयोजित हुआ विशेष योग सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से निरोग जीवन की ओर: बीबीएमबी में आयोजित हुआ विशेष योग सत्र
भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीबीएमबी सामुदायिक हॉल में सामूहिक योग सत्र का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों तथा स्थानीय योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का समग्र जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज योग विश्व स्तर पर मानवता को जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
उन्होंने बीबीएमबी के चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी तथा भारत सरकार के विद्युत मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कर्मचारियों के कल्याण और योग के प्रसार हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए अधीक्षण अभियंता (पावर) अजीत कुमार ने कहा कि आज की तेज रफ्तार और तकनीकी जीवनशैली में योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। यह तनाव और चिंता को कम कर मन को स्थिरता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से कर्मचारियों की एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता तथा कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।योग सत्र के दौरान प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन,भुजंगासन,शवासन सहित विभिन्न योग आसनों एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक कमलेश भाटिया ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास करवाया तथा योग के दैनिक जीवन में महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता विनय कुमार, अरविंदरपाल सिंह ऊभी, हरदयाल सिंह, गौरव लांबा, एसडीओ गोपाल सिंह एवं राजीव कुमार, जूनियर इंजीनियर गुलशन कुमार, जतिन शर्मा तथा नगिंदर यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।