{"_id":"6a38a2d61118a4cd7903dee4","slug":"live-video-shows-public-murder-in-korba-ravi-yadav-killed-by-mob-with-knives-sticks-bricks-over-old-feud-one-critical-two-arrested-accuseds-house-vandalized-korba-news-c-1-1-noi1487-4422180-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में खून खेल: 8-10 युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी के घर पर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में खून खेल: 8-10 युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी के घर पर की तोड़फोड़
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में एक वारदात सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक रवि यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय रवि यादव पर 8-10 युवकों ने चाकू, लाठी और ईंट से हमला किया। इस हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।
पूरी वारदात का लाइव वीडियो सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की। मुख्य आरोपी पिता पुत्र समेत 7 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रवि यादव रात में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। रामसागर पारा में उसकी पुरानी रंजिश रखने वाले पक्ष से मुलाकात हुई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद हिंसक हो गया। हमलावरों ने रवि के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रामसागर पारा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह मारपीट हुई थी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
लोगों में आक्रोश
हत्या की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के साथी और परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।