फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Couple living together in Hisar die by suicide Both consumed poison

हिसार में लिव-इन में रह रहे जोड़े ने दी जान: जहर निगला, युवक के बाद महिला की भी माैत; शादीशुदा थी

Thu, 22 Oct 2026 12:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: Nivedita Updated Thu, 22 Oct 2026 12:09 PM IST
सार

मनीषा शादीशुदा है और वह रोहतक जिले की रहने वाली है। उसका एक 12 साल का बेटा भी है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। वहीं सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था।

विज्ञापन
Couple living together in Hisar die by suicide Both consumed poison
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के आजाद नगर क्षेत्र में सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने बुधवार शाम को जहर निगलने के मामले में महिला की भी मौत हो गई है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महिला ने आखिरी सांस ली। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा
विज्ञापन


गांव किरमारा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई सचिन दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यहां वह किसी महिला के साथ संपर्क में आया जो शादीशुदा थी। वह उस शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। परिवार वालों का उससे कोई संपर्क नहीं था। बुधवार शाम को आजाद नगर थाने से उनके पास फोन आया कि सचिन और उसके साथ रहने वाली महिला मनीषा ने जहर निगल लिया है। इसके बाद वह हिसार आए। 
विज्ञापन


शादीशुदा है महिला
प्रवीण ने बताया कि महिला मनीषा शादीशुदा है और वह रोहतक जिले की रहने वाली है। इसका एक 12 साल का बेटा भी है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। प्रवीण ने बताया कि सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। सचिन और मनीषा दोनों एक ही जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने शाम 5:00 बजे जहर निगला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed