{"_id":"6ad9a6b322af5b0cf5075005","slug":"outsourced-sanitation-workers-stage-a-protest-over-non-payment-of-wages-in-bareilly-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मानदेय नहीं मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने दिया धरना, अस्पताल में लगा गंदगी का अंबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली: मानदेय नहीं मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने दिया धरना, अस्पताल में लगा गंदगी का अंबार
Thu, 22 Oct 2026 11:31 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:31 AM IST
सार
बरेली के जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। दो माह से मानदेय न मिलने के कारण यह कदम उठाया गया। इससे अस्पतालों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई और जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते अस्पतालों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार के भरण पोषण में काफी कठिनाइयों झेलनी पड़ रही है। तमाम मांग पत्र देने के बाद भी व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
एडीएसआईसी डॉ आरसी दीक्षित ने बताया कि आउटसोर्स से सफाई का ठेका सीधे लखनऊ से होता है। इनके मैनेजर को कार्यालय बुलाया है। भुगतान संबंधी बातचीत कर रहे हैं। एक घंटे में सफाई करा ली जाएगी। आज ही इस भुगतान के मामले पर सकारात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन