सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Development works have gained momentum under BJP rule: Captain Abhimanyu

भाजपा शासन में विकास कार्यों को मिली गति : कैप्टन अभिमन्यु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Development works have gained momentum under BJP rule: Captain Abhimanyu
नारनौंद के गांव मिर्चपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्य
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मिर्चपुर स्थित निजी विद्यालय में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाए। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा शासन में देशभर में विकास कार्यों को नई गति मिली है और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। शिविर में बूथ प्रबंधन, पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, नमो ऐप, एआई और सरल पोर्टल जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, बास मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर मोर, नारनौंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान, जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, जयबीर माजरा, धर्मवीर गुराना, महावीर श्योराण, कर्णपाल पेटवाड़ आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed