सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Echoes of Chanaut's water movement reach Delhi; SKM extends support.

Hisar News: चानौत के पानी आंदोलन की गूंज दिल्ली तक, एसकेएम ने दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 18 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Echoes of Chanaut's water movement reach Delhi; SKM extends support.
विज्ञापन
नारनौंद। गांव चानौत में पेयजल समस्या को लेकर लंबे समय से चल रहा धरना अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। बुधवार को दिल्ली में हुई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में चानौत के आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि बैठक में चानौत के ग्रामीणों के संघर्ष को जायज मानते हुए हरियाणा इकाई को 19 जून को गांव पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी धरने को समर्थन देंगे। 19 जून को सुबह 10 बजे बरवाला किसान रेस्ट हाउस में बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल चानौत पहुंचकर धरना स्थल पर ग्रामीणों के साथ खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा कि चानौत के लोग लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की मांग कर रहे हैं। यह केवल एक गांव नहीं, बल्कि ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed