सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Energy Minister Anil Vij arrived in Hisar: He targeted the opposition

हिसार पहुंचे ऊर्जा मंत्री विज: विपक्ष पर साधा निशाना, खेदड़ थर्मल की तीसरी यूनिट के कोल आंवटन की अनुमति मिली

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

हिसार रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की समस्याओं के समाधान को लेकर वहां बस स्टॉपेज बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

Energy Minister Anil Vij arrived in Hisar: He targeted the opposition
हरियाणा के मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज प्रदेश के सभी पावर हाउस को जमीन से कुछ ऊंचाई पर बनाया जाएगा ताकि बारिश के दिनों में इन्हें बंद न करना पड़े। इस बारे में बिजली निगमों को निर्देश जारी किए गए हैं। हिसार के खेदड़ थर्मल प्लांट की तीसरी यूनिट को लेकर कोल आंबटन की अनुमति मिल गई है। जल्द ही आगामी प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

Trending Videos


मंगलवार को हिसार अर्बन एस्टेट टू स्थित भाजपा नेता योगेश बिदानी के आवास पर पहुंचे मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में पुराने मीटर बदल कर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।जिसके लिए प्रक्रिया गुरुग्राम से शुरु हो चुकी है। अन्य जिलों में भी जल्द ही मीटर बदलने का काम शुरु होगा। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं को मोबाइल की प्रीपेड- पोस्टपेड दोनों विकल्प दिए जाएंगे। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि बाजारों में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इससे हादसों का खतरा कम होगा। साथ ही हमारे बाजार सुंदर भी नजर आएंगे। रोड पर खंभे हटने से बाजारों में चौड़ाई भी बढ़ेगी। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता लोड के अनुसार बढ़ाई जा रही है।

बस ट्रेकिंग सिस्टम लागू होगा...
मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही बस ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को मोबाइल एप और बस स्टैंड पर लगे पैनलों के माध्यम से यह जानकारी मिलेगी कि कौन-सी बस कहां है, किस समय आएगी । बस अपने निर्धारित रूट पर चल रही है या नहीं। इसका प्रेजेंटेशन जल्द उनके सामने आएगा । इसके लागू होने पर यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। रोडवेज पास सहकारी समिति की बसों में लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला अभी न्यायालय में लंबित है।

“हुड्डा साहब न तो देखते हैं और न ही सुनते हैं। उनकी पार्टी में अब उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है।”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के किसानों को लेकर बजट पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं और प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हुड्डा साहब न तो देखते हैं और न ही सुनते हैं। उनकी पार्टी में अब उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है।

बस अड्डा शिफ्ट किए जाने की जानकारी नहीं
हिसार रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की समस्याओं के समाधान को लेकर वहां बस स्टॉपेज बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। हिसार के बस अड्डे को दूसरी जगह ट्रांसफर करने की लंबे समय से मांग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed