Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Patwaris (revenue officials) staging a protest in Hisar expressed their anger against the government.
{"_id":"6981d32310b0e8762902e671","slug":"video-patwaris-revenue-officials-staging-a-protest-in-hisar-expressed-their-anger-against-the-government-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में धरने पर बैठे पटवारियों ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में धरने पर बैठे पटवारियों ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
दी रेवेन्यू पटवार एवं एसोसिएशन जिला हिसार के सदस्य मंगलवार को पांचवे दिन भी हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया।
जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय बाहर धरने पर बैठे पटवारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान आजाद सिंह बिश्नोई ने कहा कि सरकार ने अक्टूबर 2025 में 6 पटवारियों को सस्पेंड किया था। उसके विरोध में धरना देते हुए इन पटवारियों जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। नव नियुक्त पटवारियों के ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस पीरियड में समायोजित करें। इनकी परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित करके ज्वाइन करवाएं। पटवारियों द्वारा ज्यादातर कार्य ऑनलाइन किया जाता है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी टैब या मोबाइल नहीं दिया गया है। एसोसिएशन ने जिला हिसार प्रशासन से भी मांग की है कि उत्तम क्वालिटी के मोबाइल व टैब दिए जाए। अगर नहीं दिए जाते हैं तो जिला का कोई भी पटवारी,कानूनगो फसल रबी 2026 की गिरदावरी का कार्य ऑनलाइन नहीं करेगा। बकाया एलटीसी दिलाई जाए व सरकार द्वारा दी गई तीन-तीन इंक्रीमेंट का एरियर दिलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।