{"_id":"6a2081a152747afb8a0cb717","slug":"farmers-struggle-gets-a-big-victory-hisar-news-c-21-hsr1005-883725-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसानों के संघर्ष को मिली बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसानों के संघर्ष को मिली बड़ी जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिवानी मंडी। लोहारू विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। खरीफ-2023 की लंबित फसल बीमा राशि के बकाया भुगतान के लिए लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बीच शिकायत निवारण समिति का फैसला किसानों के पक्ष में आया है।
इसे किसानों की एक बड़ी जीत बताते हुए कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि अब करीब 350 करोड़ रुपये की बीमा राशि किसानों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जल्द ही यह राशि उनके खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि भिवानी और चरखी दादरी जिले के हजारों किसान पिछले लंबे समय से अपनी फसल बीमा राशि का इंतजार कर रहे थे। इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा से संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष लगातार मजबूती से उठाया। किसानों के हक की लड़ाई को हर स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने के कारण यह फैसला किसानों के पक्ष में आया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं। खेतों में कठिन परिश्रम कर अन्न उत्पादन करने वाले किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

Trending Videos