सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inter-state vehicle theft gang busted, 4 accused arrested

Hisar News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 04 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Inter-state vehicle theft gang busted, 4 accused arrested
विज्ञापन
हिसार। सीआईए मिल गेट पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मुख्य आरोपी पर वाहन चोरी के 27 मुकदमे दर्ज हैं।

सीआईए मिल गेट प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि ग्रीन स्क्वायर मार्केट क्षेत्र से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर तुलाकी, तहसील सीकरी (डीग, राजस्थान) निवासी ईश्वर को हिसार बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी के 27 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में उसने अपने तीन साथियों के नाम भी बताए।
इसके बाद पुलिस ने तुलाकी निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गज्जू, टिटपुरी (अलवर) निवासी सत्यम उर्फ कालिया तथा धर्मेंद्र उर्फ गेजी को रामगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। मुख्य आरोपी ईश्वर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि अंग्रेज सिंह, सत्यम और धर्मेंद्र को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed