{"_id":"6a32f0ea788be613600f8e9a","slug":"follow-traffic-rules-stay-safe-sp-hisar-news-c-21-hsr1020-892697-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक सावधानी और नियमों के पालन से रोका जा सकता है। वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षक सुरक्षा उपाय हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। साथ ही अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें क्योंकि यह कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है।