{"_id":"69b5b72dbe60c8dd4307ba7e","slug":"garbage-was-collected-in-the-new-grain-market-a-cleanliness-drive-was-carried-out-hisar-news-c-21-hsr1020-828639-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नई अनाज मंडी में उठाया कचरा, चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नई अनाज मंडी में उठाया कचरा, चला सफाई अभियान
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में सफाई अभियान के दौरान सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। सरसों की खरीद से पहले नई अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। मंडी में फैली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मार्केट कमेटी के अधिकारियों और ठेकेदार ने सफाई व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई शुरू की। कर्मचारियों की टीम ने मंडी में अभियान चलाकर कई दिनों से जमा कचरे की उठान की और जिन स्थानों पर लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी वहां सफाई कर्मचारियों को लगाकर व्यवस्था ठीक करवाई गई।
करीब 50 एकड़ में फैली हिसार अनाज मंडी में 310 आढ़ती कार्यरत हैं। जिले में सरसों खरीद को लेकर मंडियों में तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही मंडी की सफाई व्यवस्था को लेकर भी अब मार्केट कमेटी के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को मार्केट कमेटी सचिव ने आदेश जारी कर मंडी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंडी के मुख्य गेट और अंदर चबूतरों के आसपास पिछले कई दिनों से पड़े कचरे को उठाया गया। कर्मचारियों ने मंडी के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर कचरे का निस्तारण किया ताकि सरसों खरीद के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
मंडी प्रधान मांगेराम रामलवासिया ने कहा कि मंडी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया है। कचरा उठवाया गया है और आगे भी सफाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा। मार्केट कमेटी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरसों खरीद के दौरान मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएगी।
मंडी की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। मंडी में पड़े कूड़े के ढेर उठवाए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
- अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी, हिसार।
Trending Videos