सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में बच्ची की मौत: स्विमिंग पूल में डूबने से हुआ हादसा, खेल रही थी आठ साल की मासूम
स्विमिंग पूल के चारों तरफ जाली लगा रखी है लेकिन उसमें जाने के लिए थोड़ी जगह बनी हुई है। स्विमिंग पूल बंद पड़ा है लेकिन उसमें गंदा पानी भरा हुआ था। बच्ची बॉल से खेलते हुए स्विमिंग पूल में गिर गई जिस कारण ये हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
चौथा मिल एरिया निवासी प्रताप भान सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गांव कमालपुर का रहने वाला है। वह हिसार में करीब 5 साल से रह रहा है।
12 दिन पहले ही उसका परिवार सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर काम करने के लिए आया था। वह यहां मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे उसकी सबसे बड़ी बेटी 8 साल की रागिनी बॉल से खेल रही थी। इसी दौरान उसकी बॉल वहां बंद पड़े स्विमिंग पूल में चली गई।
हालांकि स्विमिंग पूल के चारों तरफ जाली लगा रखी है लेकिन उसमें जाने के लिए थोड़ी जगह बनी हुई है। स्विमिंग पूल बंद पड़ा है लेकिन उसमें गंदा पानी भरा हुआ है। बेटी रागिनी अपनी बॉल लेने स्विमिंग पूल के पास चली गई। वहां अचानक उसका पांव फिसल गया और वह स्विमिंग पूल में गिर गई। काफी देर बाद जब देखा तो बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
22 अगस्त 2022 को हुई थी सोनाली की मौत
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 को गोवा में मौत हुई थी। शुरुआत में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन बाद में उनके परिवार की शिकायत पर गोवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की। उनकी मौत के बाद हिसार स्थित फार्म हाउस भी जांच के केंद्र में रहा था।
सोनाली ने 2019 में आदमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था
सोनाली फोगाट हरियाणा की चर्चित राजनीतिक और मनोरंजन क्षेत्र की शख्सियत थीं। वह भारतीय जनता पार्टी की नेता थीं और 2019 में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। राजनीति में सक्रिय होने के साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में भी हिस्सा लिया था।
ढंढूर में है फार्म हाउस
सोनाली फोगाट का यह फार्म हाउस हिसार-सिरसा रोड पर ढंढूर गांव के पास स्थित है। उनकी मौत के बाद भी यह फार्म हाउस काफी चर्चा में रहा था। अगस्त 2022 में गोवा पुलिस ने सोनाली की मौत की जांच के सिलसिले में यहां पहुंचकर छानबीन की थी। परिवार की ओर से फार्म हाउस से सामान और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से जुड़ी शिकायतें भी की गई थीं।
सोनाली ने खुद अपने सोशल मीडिया वीडियो में फार्म हाउस का नजारा दिखाया था। एक वीडियो में वह बेटी यशोधरा के साथ फार्म हाउस में घूमती नजर आई थीं। इसी दौरान उन्होंने स्विमिंग पूल के निर्माण और वहां चल रहे काम का भी जिक्र किया था।