फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teams from Hisar, Panipat, Karnal, and Rohtak to clash in Wushu competitions state-level event at Jat College

Hisar: वुशू के मुकाबलों में भिडेंगी हिसार, पानीपत, करनाल, रोहतक की टीम; जाट कॉलेज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

Wed, 19 Aug 2026 10:14 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 19 Aug 2026 10:14 AM IST
सार

कोच अनिता ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 2-2-2 मिनट के तीन राउंड खेलने होते हैं। जिसमें सबसे अधिक हासिल करने वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है। पहले दिन लीग मुकाबले कराए गए हैं।

विज्ञापन
Teams from Hisar, Panipat, Karnal, and Rohtak to clash in Wushu competitions state-level event at Jat College
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। प्रतियोगिता में लड़कियों की अंडर 17 में 21 तथा अंडर 19 आयु वर्ग में 20 टीम हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन मंगलवार को खिलाड़ियों के नॉक आउट मुकाबले कराए गए। पहले चरण में रोहतक ,हिसार, करनाल, पानीपत , सोनीपत की टीम ने जीत हासिल की। यह सभी टीम अगले चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।

विज्ञापन


कोच अनिता ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 2-2-2 मिनट के तीन राउंड खेलने होते हैं। जिसमें सबसे अधिक हासिल करने वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है। पहले दिन लीग मुकाबले कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई है। प्रदेश भर से करीब 300 से अधिक लड़कियां इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। वीरवार को अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां पर जीतने वाले नेशनल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed