Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
14th day of sanitation workers' strike in Hansi; protest against the government; demand for implementation of 17-point list of demands.
{"_id":"6a856c041f2853337c049f18","slug":"video-14th-day-of-sanitation-workers-strike-in-hansi-protest-against-the-government-demand-for-implementation-of-17-point-list-of-demands-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 14वां दिन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 14वां दिन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; 17 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता देना तथा दमकल और सीवर कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। हड़ताल के चलते कई शहरों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सड़कों, डस्टबीन व डंपिंग प्वाइंट के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
जिला प्रधान बलजीत ने कहा कि 6 अगस्त से शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज 14 दिन हो चुके हैं। प्रदेशभर में हजारों कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल का साफ-सफाई व्यवस्था पर बुरी तरह असर पड़ा है और सड़कों पर करीब 5 से 7 हजार टन कूड़ा जमा हो गया है।
उन्होंने कहा कि कूड़ा डंपिंग प्वाइंट और डस्टबीन के आसपास गंदगी बढ़ने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। खासकर स्कूलों और अस्पतालों के आसपास सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी 17 सूत्रीय मांगों को जल्द लागू किया जाए और कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा किया जाए।
वहीं, हरियाणा में अग्निशमन कर्मचारी सुरेन्द्र ने बताया कि अपनी मांगों और समस्याओं का समाधान न होने के कारण लंबे समय से हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।