सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU-IECS agreement will act as a bridge between education and industry

Hisar News: शिक्षा व उद्योग के बीच सेतु बनेगा जीजेयू-आईईसीएस समझौता

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 16 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
GJU-IECS agreement will act as a bridge between education and industry
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) और आईईसीएस के बीच सोमवार को विद्यार्थियों के कौशल विकास, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समझौता (एमओयू) हुआ है। इस सहयोग का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और शिक्षा व उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है।

एमओयू पर जीजेयू की ओर से कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व आईईसीएस की ओर से निदेशक डॉ. पारुल जैन ने हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि ऐसे समझौते विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करने और औद्योगिक कार्य संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा। निदेशक डॉ. पारुल जैन ने कहा कि समझौते के तहत कौशल विकास कार्यक्रम, कार्यशालाएं, कॅरिअर काउंसिलिंग, प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण, मॉक इंटरव्यू और प्लेसमेंट संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed